Posts

Showing posts from June, 2019
Image
मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा।...  मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा। इसमें बाहर से आए नामचीन कलाकार व स्थानीय कलाकार मंच को साझा करेंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है। मंच बनकर तैयार है अब सिर्फ कलाकारों का इंतजार है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए गुरुवार की शाम डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने मुंडेश्वरी पर्यटक भवन में बैठक की। महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति आवासन समिति एवं सुरक्षा समिति की व्यवस्था के संबंध में समिति से जुड़े लोगों को अपने अपने कर्तव्य का पालन करने की बात कही गई। बैठक में माता मुंडेश्वरी धाम का दिव्य सजावट व मंच की तैयारी समुचित प्रकाश पेयजल की व्यवस्था आदि बिदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही दी गई जिम्मेदारी पर सतर्क रहने की भी बात कही गई। मंच पर प्रकाश की व्यवस्था काफी अच्छी है इसके लिए आकर्षक लाइटों को लगाया गया है। दो जून की शाम छह बजे जिला प्रभार...